खाद्य पदार्थो के अधोमानक पाए जाने पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नौ खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में कराया मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने सात खाद्य पदार्थों के अधोमानक पाए जाने के बाद गंभीर कार्रवाई करते हुए नौ खाद्य कारोबारियों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है।जांच में खुला मूंगफली दाना, खुला बेसन, दो नमूने खुले मावा, दो नमूने खुले पनीर और सफेद रसगुल्ला शामिल थे, जो सभी प्रयोगशाला जांच में फेल पाए गए।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बतायाकि गढ़वाल प्रोविजन स्टोर, डेंसो चौक, सलेमपुर से लिया गया खुला मूंगफली दाना का नमूना अधोमानक पाया गया, जिसके कारण स्टोर मालिक बालम सिंह बिष्ट के खिलाफ वाद दायर किया गया। सजनपुर पीली स्थित भोजन, जूस और फ्रूट चाट दुकान से खुला बेसन जांच के लिए लिया गया था, जो अधोमानक पाया गया और इसके लिए कैंटीन के कर्मचारी रिशु सिंह और मालिक विनोद ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

तहसील भगवानपुर के झिडियान ग्रन्ट में छापेमार द्वारा लगभग 60 किलो मावा नष्ट किया गया और मौके से लिए गए खुले मावे का नमूना रुद्रपुर प्रयोगशाला जांच में अधोमानक पाया गया। इसके परिणामस्वरूप मावा निर्माता कादिर अली के खिलाफ वाद दायर किया गया। भोगपुर लक्सर स्थित भारत डेयरी से लिए गए खुले पनीर के नमूने जांच में अधोमानक पाए जाने पर डेयरी मालिक इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इसी प्रकार, मोबाइल स्वीट वेन्डर से लिए गए सफेद रसगुल्ला के नमूने फेल पाए जाने पर वेन्डर अब्दुर्रहमान के खिलाफ कार्रवाई की गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि बेलडा, हरिद्वार-दिल्ली हाइवे स्थित लहरी पंजाबी ढाबा से लिए गए खुले पनीर के नमूने भी अधोमानक पाए गए। इस पर रेस्टोरेंट मैनेजर विकाश धीमान और रेस्टोरेंट मालिक गुरजीत सिंह के खिलाफ वाद दर्ज किया गया।इसके अलावा लादपुर कलां,लक्सर से मावा निर्माता साजिद से लिए गए नमूने भी अधोमानक पाए गए। वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered against nine food traders in ADM court Food items were found substandard haridwar news Senior Food Safety Officer filed a case against nine food traders in ADM court after substandard food items were found uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए गए नौ खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More