राधिका ज्वेलर्स में चोरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा, चार प्रोफेशनल चोर आये पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में राधिका ज्वेलर्स में हुए चोरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए तीन प्रोफेशनल चोर गिरफ्तार किया हैं।

 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 21 दिसंबर को बादी नवनीत शर्मा पुत्र रमेश चंद हरितवाल निवासी इको टाउन फेस 1 ब्लॉक एफ हल्द्वानी मुखानी ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 19 दिसम्बर समय 20.00 बजे से 21 दिसंबर 10.30 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा पड़ोसी की दुकान के अंदर से दीवार तोड़कर वादी की दुकान राधिका ज्वेलर्स से 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण व 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण तथा 20000 से ₹25000 नगद चोरी की गयी है। कादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी पर मुकदमा एफआईआर नं 268/25 धारा 305(A)/331(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गयी।

चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को कुशल कार्ययोजना बनाते हुए टीमों का गठन कर घटना के खुलासे एवं अभियोग के कुशल अनावरण हेतु निर्देश दिये गये। निर्देश के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी द्वारा सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो कुछ संदिग्ध व्यक्ति वाहन संख्या यूपी 31एयू-5867 बुलेरो के साथ दिखाई दिए। जिनकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, नेपाल बॉर्डर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व झारखण्ड आदि जगह रवाना हुई व मुखबिर मामूर किए गए। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मनुअल इन्टैलिजैन्स द्वारा अथक प्रयात्तों से आज प्रातः चोरी की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तगणों चोरी के सामान के साथ नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा जनपद चम्पावत से गिरफ्तार कियागया।उक्त मुकदमा में चोरी हेतु प्रयोग किये गये वाहन बोलेरो को अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु थाना मुखानी में दाखिल किया गया है।
 
गिरफ्तार अभियुक्त बसंत खत्री पुत्र चंद्र खत्री निवासी ग्राम दैइजी थाना दैइजी महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल के पास से सफेद रंग के कागज में लिपटे पीली धातु के तीन कान के झुमके व तीन कानफुल। तनवीर अहमद पुत्र अकबर कुरैशी निवासी गुलबर्गा कुरला ईस्ट थाना चुनाभट्टी मुंबई से एक सफेद भूरे रंग के चौकदार रुमाल में दो पीली धातु के कंगन। इमरान शेख पुत्र मजबूर शेख निवासी अजुल टोला थाना राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के कब्जे से एक सफेद धातु की ब्रिक, मकसूद शेख पुत्र अकबर निवासी अमानत डियारा पोस्ट पियारपुर थाना उधवा राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के पास से एक सफेद कागज में लिप्त तीन पीली धातु के झुमके व एक सफेद धातु का सिक्का बरामद हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव
पूछताछ पर अभियुक्त मकसूद शेख ने अपने विरुद्ध रांची और सूरत जिले में चोरी के अभियोग पंजीकृत होना बताया है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित जनपदों से जानकारी ज्ञात की जा रही है। उपरोक्त सभी अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास अन्य जनपदों एवं राज्यों से ज्ञात किया जा रहा है। पुलिस ने कुल पीली धातु 54 ग्राम कीमत करीब 6.50 लाख रूपये, सफेद धातु-7.245 कि.ग्राम कीमत करीब 15.50 लाख रूपये बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
पुलिस टीम में निरीक्षक हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया), उप निरीक्षक सुशील चंद जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी), उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी (थानाध्यक्ष मुक्तीश्वर), राजेश जोशी (प्रभारी एसओजी),वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सागर (कोतवाली हल्द्वानी), गगनदीप सिंह (कोतवाली बनभूलपुरा), उप गौरव जोशी (चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव), उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र (चौकी प्रभारी आरटीओ रोड), उप निरीक्षक अविनाश मौर्य (चौकी प्रभारी आम्रपाली), मोहन सिंह सौन (प्रभारी चौकी औखलकाण्डा), नरेन्द्र कुमार (चोकी प्रभारी लामाचौड), अपर उपनिरीक्षक मंजीत सिंह (थाना चोरगलिया), त्रिलोक रौतेला (कोतवाली लालकुआ), इसरार नवी (सीसीटीवी), कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा (मुखानी), कांस्टेबल सुनील आगरी (मुखानी) कांस्टेबल रविंद्र खाती (मुखानी), कांस्टेबल अरुण राठौर एसओजी, कास्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा एसओजी तारा सिंह राणा (कोतवाली हल्द्वानी), रोहित कुमार (मुखानी), दिनेश नगरकोटी (कोतवाली हल्द्वानी), राजेश बिष्ट एसओजी, अरविन्द बिष्ट एसओजी, सन्तोष सिंह एसओजी, अनिल गिरी (कोतवाली हल्द्वानी), शामिल थे। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु टीम को 2,500 रूपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Four professional thieves involved in the theft Haldwani news Senior Superintendent of Police Dr. Manjunath TC has cracked the case of the theft at Radhika Jewellers; four professional thieves have been arrested Senior Superintendent of Police Dr. Manjunath TC makes the disclosure Theft at Radhika Jewellers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चोरी में शामिल चार प्रोफेशनल चोर राधिका ज्वेलर्स में चोरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More