वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने महिला सब इंस्पेक्टर एवं एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा ने आज दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कदम विभाग में जवाबदेही और निष्पक्षता को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक बबिता को ड्यूटी के दौरान कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित रहने और पूर्व में बार-बार लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्य में सुधार न होने के कारण यह सख्त कदम उठाया गया। वहीं यातायात सैल में तैनात कांस्टेबल आकाश कुमार को 24 अप्रैल को राजपुरा क्षेत्र में एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने का दोषी पाये जाने के साथ ही विभाग की छवि को धूमिल करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

इस दौरान एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा, “पुलिस सेवा में प्रत्येक कर्मचारी को निष्ठा, निष्पक्षता और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। ड्यूटी में लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे कृत्यों पर कठोर कार्रवाई होगी, चाहे कर्मचारी किसी भी पद पर हो। विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Senior Superintendent of Police Nainital Senior Superintendent of Police Nainital suspended a woman sub-inspector and a constable with immediate effect suspended with immediate effect Suspension news uttarakhand news woman sub-inspector and a constable

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More