वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने गुरुवार देर रात किए  कई निरीक्षक -उप निरीक्षको के स्थानांतरण

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुरुवार देर रात को निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक स्तर के कुल 15 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
 
स्थानांतरण सूची के अनुसार, निरीक्षक ललिता पाण्डेय को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर एएचटीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक विपिन चंद्र पाण्डेय को सम्मन सेल/सीसीटीएनएस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष स्तर पर भी व्यापक बदलाव करते हुए दीपक सिंह बिष्ट को काठगोदाम से हटाकर लालकुआं भेजा गया है, जबकि पंकज जोशी को कालाढूंगी से स्थानांतरित कर काठगोदाम की कमान सौंपी गई है। विजय मेहता अब मुखानी से कालाढूंगी थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
इसी क्रम में दिनेश चंद्र जोशी को मंगल पड़ाव से स्थानांतरित कर मुखानी थाने का प्रभार सौंपा गया है और गौरव जोशी अब हल्द्वानी थाना छोड़कर चौकी मंगल पड़ाव की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं जगदीप नेगी को टीपीनगर से स्थानांतरित कर मुक्तेश्वर थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं जिनमें चौकी खैड़ा, कुँवरपुर, कैंची, थाना तल्लीताल और बेतालघाट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस लाइन से मैदान में लौटे इन अधिकारियों को क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की चुनौती दी गई है
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Nainital police Senior Superintendent of Police Nainital Senior Superintendent of Police Nainital transferred several inspectors - sub-inspectors late Thursday night Transfer news transferred several inspectors - sub-inspectors late Thursday night uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गुरुवार देर रात किए  कई निरीक्षक -उप निरीक्षको के स्थानांतरण नैनीताल न्यूज नैनीताल पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नैनीताल स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More