वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के साथ जिम्मेदारियों में किया फेरबदल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण, चौकियों की कमान में बदलाव और महिला उप निरीक्षकों की तैनाती शामिल है।

प्रमुख फेरबदल के तहत निरीक्षक विनोद जोशी को कोतवाली द्वाराहाट, अशोक कुमार को चौखुटिया और मदन मोहन जोशी को सोमेश्वर का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक देवेन्द्र नेगी को पुलिस कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ और सूचना सैल का जिम्मा सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

उप निरीक्षक स्तर पर दिनेश नाथ महंत को दन्या, अजेन्द्र प्रसाद को देघाट, सुनील सिंह बिष्ट को धौलछीना, प्रमोद पाठक को लमगड़ा और कश्मीर सिंह को सल्ट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अवनीश कुमार भतरौजखान और राहुल राठी को साइबर सैल /ANTF के प्रभार में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चौकियों में भी कई बदलाव हुए हैं। बलबीर सिंह को थाना सल्ट भेजा गया है, जबकि बृजमोहन भट्ट को चौकी ताड़ीखेत और मनोज कुमार को चौकी बेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

महिला उप निरीक्षकों में सरोज कंबोज को थाना सल्ट, मीना आर्या को द्वाराहाट और हेमा कार्की को लालकुर्ती, रानीखेत की चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी नई तैनाती पर कार्यभार तुरंत ग्रहण करें। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news reshuffled responsibilities Senior Superintendent of Police Almora Senior Superintendent of Police reshuffled responsibilities with the transfer of several inspectors and sub-inspectors transfer of several inspectors and sub-inspectors uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण जिम्मेदारियों में किया फेरबदल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More