सेवा अधिकरण ने एसएसपी व आईजी के आदेश किए निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता
 

‘तथाकथित सिफारिश’ के आधार पर दंड देना अनुचित — ट्रिब्यूनल

काशीपुर। उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण (ट्रिब्यूनल) की नैनीताल पीठ ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उधमसिंह नगर और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं द्वारा पारित दंडात्मक आदेशों को निरस्त करते हुए स्पष्ट कहा कि याची को जिस सिफारिशी पत्र के आधार पर दंडित किया गया, उसमें उल्लिखित स्थान पर वह पहले से ही तैनात था। अतः अनुशासनहीनता का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

याची की ओर से अधिवक्ता नदीम उद्दीन ने अधिकरण में याचिका संख्या 21/2024 दायर की थी। याचिका में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2021 में उधमसिंह नगर में तैनाती के दौरान विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा का एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की अनुशंसा की गई थी। पत्र के आधार पर एसएसपी ने जांच कराई और रिपोर्ट में बिना स्वतंत्र साक्ष्यों व याची का पक्ष सुने उसे दोषी ठहरा दिया। इसके आधार पर मार्च 2022 में याची की चरित्र पंजिका में परिनिन्दा प्रविष्टि दर्ज कर दी गई। याची की अपील आईजी कुमाऊं ने भी जुलाई 2023 में खारिज कर दी। इसके बाद ट्रिब्यूनल में चुनौती दी गई। अधिवक्ता नदीम उद्दीन ने तर्क दिया कि अनुशंसा पत्र जिस स्थान की थी, वहां याची पहले ही तीन माह पूर्व से कार्यरत था, जिससे स्पष्ट है कि कोई सिफारिश नहीं कराई गई थी। अधिकरण के सदस्य कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की पीठ ने याची के पक्ष में निर्णय देते हुए एसएसपी और आईजी के आदेशों को निरस्त कर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि आदेश की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करने की तिथि से 30 दिवस के भीतर याची की चरित्र पंजिका से दंडात्मक प्रविष्टि हटाई जाए और समस्त सेवा लाभ प्रदान किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

अधिकरण ने यह भी उल्लेख किया कि इसी मामले में पूर्व में कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को भी दोषमुक्त किया जा चुका है। अतः स्पष्ट है कि यह दंड आदेश भ्रमजनक परिस्थितियों में पारित किए गए थे और इन्हें निरस्त किया जाना ही उचित है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kashipur news Orders of SSP and IG cancelled Service Tribunal cancelled the orders of SSP and IG Service Tribunal's decision udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसएसपी व आईजी के आदेश किए निरस्त काशीपुर न्यूज सेवा अधिकरण का फैसला

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More