सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता : आर्यमान बिक्रम बिरला ने 2-1 से मुकाबला जीत कर बनाई फायनल में जगह 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी तथा सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के तहत आज चौथे दिन 12 मैच खेले गए जिसमें 6 मैच बालक वर्ग के तथा 6 मैच बालिका वर्ग में खेले गए।
 
खेले जारहे मैच में आज बालिका वर्ग में खेले गए दूसरे सेमीफायनल मुकाबले में क्वींस तथा आर्यमान बिक्रम बिरला की टीमें निर्धारित समय तक बिना गोल किये बराबरी पर रही पेनेल्टी सूट के माध्यम से आर्यमान बिक्रम बिरला ने 2-1 से मुकाबला जीत कर फायनल में जगह बना ली। अब आर्यमान बिक्रम विरला की टीम सिंथिया स्कूल से फायनल मुकाबले में उतरेगी। सिंथिया की टीम सीधे मुकाबलों को जीतते हुए पहले ही फायनल में पहुच गयी थी। सब जूनियर वर्ग कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के आज खेले गए मुकाबलों में डॉनबोस्को स्कूल ने पेनेल्टी सूट में 2-1 से तथा शिवालिक ने बीएलएम को 3-0 से हराकर फायनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली। इससे पूर्व आज खेल गए सब जूनियर बालिका वर्ग के मुकाबलों में बीएलएम ने पेनेल्टी सूट में आर्यमान विक्रम बिरला को 1-0 से, शिवालिक ने क्वींस को 4-0 से, एम्पिरियम ने सिंथिया को 1-0 से हराकर सेमी फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। बालक वर्ग के सब जूनियर वर्ग में ओरम ने जस गोबिंद को 1-0 से, बीजी बीज ने सेंट थेरेजा को 2-0 से, एवरग्रीन ने इम्पिरियम को पेनेल्टी शूट में 2-1 से, यूनिवर्सल ने सिंथिया को 1-0 से, आर्यमान विक्रम बिरला ने इंदिरा अकादमी को 2-0 से तथा डॉनबोस्को ने क्वींस को सडन डेथ राउंड में 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
 
ख़ुशी, अनायाषा, माही, मयंक  ने 2-2, वंशिका, किंजल, यक्षिता, जयेश, रिया, कौशल, गणेश, गौतम मयंक ने 1-1  गोल किये। 
 
प्रतियोगिता के सफल सञ्चालन में आनंद देव, गोपाल नेगी, सागर रावत, रजत चौहान, लवलेश मेर, मयंक पन्त ने मैच रेफरी की प्रभावी भूमिका निभायी, खेल प्रशिक्षक एस एस कपकोटी, दीपक जोशी, लीला रावत, शिवानी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया, खेल स्वयंसेवक उज्जवल ततरारी, योगेश शर्मा, मोहित सिंह, पार्थ जोशी, रजत सिंह, अंश बनकोटी, धर्मेन्द्र बिष्ट ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
 
आयोजन के चौथे दिन के अवसर पर सेंट लोरेन्स के प्रबंधक अनिल जोशी, अंतर राष्ट्रीय खिलाडी मुकेश पाल, विपिन पाण्डेय,शिवालिक प्रबंधक रमेश शर्मा, इम्पिरियम स्कूल प्रबंधक करन गंगोला, हेरिटेज के प्रबंधक श्यामल दास, अनुराग वर्मा, रूपल भैन्सोड़ा, मोहित कौशिक, वरुण पाण्डेय, कृतिका भट्ट, मानसी पाण्डेय, दीप चन्द्र उप्रेती, चार्ली पोमराय, श्रेष्ठ पाण्डेय, पूरण चन्द्र पोखरिया, मदन क्वीरा, भारत दास, बिजय जोशी, महेश बिष्ट, बसंत जोशी, डॉ कृतिक जोशी, डॉ हिमांक दीक्षित, अधिवक्ता वत्सल जोशी, भुवन पन्त, कुशाग्र दास्पा, केनेरा बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री राम, हरिशंकर, फरहत रउफ, गिरीश गुप्ता, संदीप जायसवाल, ऋतिक कर्णाटक, प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, निदेशक रश्मि रौतेला, कात्यायन रौतेला, प्रधानाचार्य तूलिका रस्तोगी, सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, पुष्कर राजपूत, समयराज, गोबिंद सिंह, के सी पन्त, आई डी जोशी, एन के जोशी, प्रकाश चन्द्र शर्मा, अनिका वर्मा, खेल प्रशिक्षक अनिल चिलवाल, रंजना बोरा, रवि कन्याल, के के यादव, दिनेश नाथ गोस्वामी, के एस खाती, रवि कन्याल, प्रियांशु, चन्द्रिका, मीना साही, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, राजेश थापा, मोहित नौटियाल, आनंद बिष्ट, त्रिभुवन नितवाल, के के यादव, डीकर सिंह, दीपक अधिकारी, चेतना भट्ट, सूरज, भुवनेश शर्मा, अनीता बिष्ट, सुदर्शन कुमार, राजेश बिष्ट, संजय, भानु बिष्ट, पान सिंह, मानवेन्द्र सिंह, उदित बिष्ट, अजय बोरा, हर्ष बोरा, रूद्र प्रताप सिंह  समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा खिलाडी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cynthia International School Harakpur Queera Lamachaur Haldwani Haldwani news Inter-School Girls and Boys Football tournament Seven A Side Inter-School Girls and Boys Football Tournament: Aryaman Vikram Birla secures a place in the final with a 2-1 victory Sports news uttarakhand news अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता उत्तराखण्ड न्यूज सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हल्द्वानी स्पोर्स्ट न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More