सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता : कल फाइनल में दिखेगा असल टीम का दम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी तथा सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के तहत कल छठे दिन बालक, बालिका के वरिष्ट वर्ग, सब जूनियर तथा बालक बालिका का फायनल खेला जायेगा। वरिष्ठ बालिका वर्ग में सिंथिया स्कूल की टीम आर्यमान बिक्रम विरला से, बालक वर्ग में बीरशिबा स्कूल तथा व्हाइटहॉल स्कूल से तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में शिवालिक की टीम डॉनबोस्को से खिताबी मुकाबला खेलेगी।
 
इस 6 दिनी फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन आज 2 मैच खेले गए। सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ के मैदान पर खेले जा रहे मैच में आज सब जूनियर बालक वर्ग के मैचों में बीजी बीज ने वेदांतम को 1-0 से, ओरम ने जिम कॉर्बेट को 3-0 से, एवरग्रीन ने सिंथिया इंटरनेशनल को 1-0 से, शिवालिक ने केवीएम लामाचौड को 6-0 से हराकर क्वाटर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। क्वाटर फायनल के मुकाबलों में ओरम ने यूनिवर्सल को 2-0 से, आर्यमान विक्रम बिरला ने बीजी बीज को 5-0 से, एवरग्रीन ने डॉनबोस्को को 1-0 से तथा शिवालिक ने बीएलएम को 2-0 से हराकर सेमीफायनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
 
सेमीफायनल का पहला मुकाबला एवरग्रीन स्कूल तथा शिवालिक के मध्य खेला गया जिसमें शिवालिक के अक्षत ने 1 गोल करके अपनी टीम के लिए फायनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफायनल का मैच कल फायनल मुकाबले से पूर्व आर्यमान बिक्रम विरला तथा ओरम स्कूल के मध्य खेला जायेगा।
 
आज खेले गए मैचों के दौरान आर्यमान विक्रम विरला के नैतिक ने 5, शिवालिक के नमन ने 3 तथा जे एस जोहरी, शिवेश, शिवांश, गौतम, अक्षित, चिराग, प्रणव, काव्यांश, गौरंश, गणेश, अर्नव, चिराग, अक्षत  ने 1-1 गोल करने में सफलता हासिल की।
 
प्रतियोगिता के सफल सञ्चालन में आनंद देव, गोपाल नेगी, सागर रावत, रजत चौहान, लवलेश मेर, मयंक पन्त ने मैच रेफरी की प्रभावी भूमिका निभायी, खेल प्रशिक्षक एस एस कपकोटी, दीपक जोशी, लीला रावत, शिवानी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया, खेल स्वयंसेवक उज्जवल ततरारी, योगेश शर्मा, मोहित सिंह, पार्थ जोशी, रजत सिंह, अंश बनकोटी, धर्मेन्द्र बिष्ट ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
 
इस खेल आयोजन के पांचवें  दिन के अवसर पर आज दर्जा राज्य मंत्री, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद् उत्तराखंड सरकार नवीन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में तथा अंतर राष्ट्रीय धावक तथा पूर्व उप जिला क्रीडा अधिकारी सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया और सिंथिया परिवार द्वारा पढाई के साथ-साथ खेलों की संस्कृति के विकास के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयासों की सराहना की।
 
मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद् उत्तराखंड सरकार नवीन वर्मा ने खेलों के माध्यम से एक स्वस्थ समाज की स्थापना की परिकल्पना को साकार किये जा सकने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यदि आज का युवा किसी न किसी खेल से जुड़कर आगे बढेगा तो समाज में फैलने वाली संभावित विकृतियों को नियंत्रित करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज और शारीरिक तथा मानसिक रूप से मजबूत युवाओं का समाज बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि अंतर राष्ट्रीय धावक तथा पूर्व उप जिला क्रीडा अधिकारी सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने खिलाडियों से अनुशाशन को खेल के माध्यम से जीने का आह्वान किया तथा सही दिशा में और उचित मार्गदर्शन के साथ म्हणत करके किसी भी स्तर तक पहुच कर खेलों में देश का गौरव बढ़ने की अपील की।
 
इस अवसर पर डॉनबोस्को स्कूल प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट, हेरिटेज के प्रबंधक श्यामल दास, अधिवक्ता श्याम सुंदर बेलवाल, नवीन सक्सेना, मनोज भट्ट, नंदन सिंह बिष्ट, अंकित, निर्मल, दीराज रावत, दीप्ती रावत, निधि रावत, रविन्द्र साह, पुष्पेन्द्र, प्रतिभा, दीपा मेहता, जानकी बसेरा, प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला,निदेशक रश्मि रौतेला, कात्यायन रौतेला, प्रधानाचार्य तूलिका रस्तोगी, सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, भुवन चन्द्र पन्त, पुष्कर राजपूत, समयराज, गोबिंद सिंह, अनिका वर्मा, खेल प्रशिक्षक धैर्य प्रकाश, शिवानी सक्सेना, केतन भंडारी, अर्पित कांडपाल, चन्द्रिका जोशी, अनिल चिलवाल, रंजना बोरा, रवि कन्याल, के के यादव, दिनेश नाथ गोस्वामी, के एस खाती, प्रियांशु, चन्द्रिका, मीना साही, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, राजेश थापा, मोहित नौटियाल, आनंद बिष्ट, त्रिभुवन नितवाल, डीकर सिंह, दीपक अधिकारी, चेतना भट्ट, सूरज, भुवनेश वर्मा, अनीता बिष्ट, सुदर्शन कुमार, राजेश बिष्ट, संजय, भानु बिष्ट, पान सिंह, मानवेन्द्र सिंह, उदित बिष्ट, अजय बोरा, हर्ष बोरा, रूद्र प्रताप सिंह  समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा खिलाडी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cynthia International School Harakpur Queera Lamachaur Haldwani Haldwani news Inter-School Girls and Boys Football tournament Seven A Side Inter-School Girls and Boys Football Tournament: The true strength of the teams will be on display in the final tomorrow Sports news uttarakhand news अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता उत्तराखण्ड न्यूज सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हल्द्वानी स्पोर्स्ट न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More