देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। अनुभाग अधिकारी से लेकर अपर सचिव स्तर तक के 7 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। लंबे समय से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को पूरा करते हुए सरकार ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे अधिकारियों में खुशी की लहर है।
प्रमोशन पाने वाले प्रमुख अधिकारियों में श्याम सिंह चौहान अपर सचिव पद पर पदोन्नति, गजेंद्र काफ़लिया संयुक्त सचिव बने, ऋचा सिंह डिप्टी सेक्रेटरी पद पर प्रमोशन, रमेश सिंह नितवाल व एसएस रावत अंडर सेक्रेटरी बने, प्रमोद और रेनू चौधरी को अनुभाग अधिकारी के रूप में मिली पदोन्नति।
यह पदोन्नति सचिवालय सेवा के अधिकारियों केलिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे पहले भी उच्च अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया था। अब वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी उनका हक मिला है। सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 पत्नी की जान बचाने को भालू […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की शनिवार को […]