अल्मोड़ा। नववर्ष के पहले दिन जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिर गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 01 दिसम्बर 2025 को प्रातः डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा बाडेछीना क्षेत्र में एक वाहन (यूपी 16 ईके 2368) खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ निरीक्षक राजेशजोशी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अर्टिगा कार बरेली से जागेश्वर जा रहा थी, जो अचानक अनियंत्रित होकर 65 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में 07 लोग सवार थे जिसमें से 02 व्यक्ति स्वयं रोड हैड तक आ गए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार अन्य व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक लाया गया। तीन व्यक्तियों को हल्की छोटे आयी थी तथा 04 व्यक्ति गंभीर घायल थे। चारों घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्तियों में अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 52 वर्ष निवासी बरेली, सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा, दीपक शर्मा पुत्र यतेन्द्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी नोएडा, प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेन्द्र शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा, अंकित पुत्र अमरनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बरेली, आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी बरेली, सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी वाराणसी शामिल हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। व्यापारियों […]