भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में शैमफोर्ड स्कूल प्रथम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद द्वारा शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हल्द्वानी शाखा के लिए आयोजित प्रतियोगिता में शहर के पैंतालिस विद्यालयों की जूनियर और सीनियर टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में शैमफोर्ड विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की प्रधानाचार्या ने विजेता स्कूल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अब प्रांत स्तर की प्रतियोगिता खटीमा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धता के बारे में बच्चों का ज्ञान तथा उन्हें इसके प्रति जागृत करना था। शैमफोर्ड विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए मार्गदर्शक रवींद्र सिंह नेगी के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानचार्या संतोष पांडे ने हर्ष जताते हुए विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकनाएं दी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford school first in Know India quiz competition Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More