सीआरपीएफ काठगोदाम में तैनात दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सीआरपीएफ काठगोदाम में दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार, मूल ग्राम बिथला तहसील झज्जर थाना साल्हावास जिला झज्जर हरियाणा निवासी 26 वर्षीय सचिन मान दरोगा की ट्रेनिंग लेकर एक माह पहले ही सीआरपीएफ कैंप में आया था। जब से वह ट्रेनिंग से काठगोदाम कैंप में लौटा था, तब से ही वह आए दिन अपने परिजनों को फोन कर नौकरी छोड़ने की बात करता था। इसी बात से परेशान माता-पिता व भाई बीते शुक्रवार को उसे समझाने भी काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र आए थे। शनिवार को परिजन उसे समझाकर हल्द्वानी भी नहीं पहुंचे थे कि उसने काठगोदाम कैंप स्थित बैरक में दोपहर बाद पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही दरोगा के परिजन काठगोदाम थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी अभी 3 माह पूर्व ही हुई थी। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संदर्भ में जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news SI posted in CRPF Kathgodam committed suicide by hanging suicide news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में इस्तीफे के गरमाई राजनीती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]

Read More