उत्तराखण्ड में 11 जून से मौसम में बदलाव के संकेत, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जून से राज्य में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 14 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान गर्जना के साथ-साथ कुछ जगहों पर तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून तक राज्य में मौसम शुष्क और धूप खिली रहेगी। इसके बाद 11 जून से बादल फिर सक्रिय हो जाएंगे और बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विशेष रूप से 11 जून को राज्य के 10 जिलों में बारिश की संभावना है।इन जिलों में गढ़वाल मंडल के चार जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के छह जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर शामिल हैं। साथ ही, 12, 13 और 14 जून को भी विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हरिद्वार में भी वर्षा होने के आसार हैं।10 जून के बाद प्रदेश में मॉनसून की पहली दस्तक हो सकती है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 11 जून से बदल जायेगा मौसम dehradun news possibility of rain with strong winds Signs of change in weather in Uttarakhand from June 11 uttarakhand news Weather news Weather will change from June 11 उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More