सिलक्यारा सुरंग हादसा!  सभी श्रमिकों की जिंदगियां बचाने के सफल ऑपरेशन के बाद प्रधानमंत्री ने करी मुख्यमंत्री धामी की सराहना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। सुरंग में हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तत्परता से मोर्चा संभाला, उसने मजदूरों की जिंदगियां बचाने के ऑपरेशन को गति देने में अहम भूमिका निभाई। मजदूरों के बाहर निकलने तक प्रधानमंत्री हर रोज अभियान की स्थिति और श्रमिकों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र की एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ऑपरेशन की रफ्तार कम नहीं होने दी। ऑपरेशन सफल होने के बाद पीएम ने इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिखाए कौशल की विशेष तौर पर सराहना की। सीएम से संवाद के बाद पीएम ने चिन्यालीसौड़ के अस्पताल में भर्ती मजदूरों से भी बात की।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

सुरंग से सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर पीएम ने सीएम को फोन कर शुभकामनाएं दीं। पीएम ने श्रमिकों की जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा, टनल से निकालने के बाद श्रमिकों के स्वास्थ्य देखभाल, घर छोड़ने और परिजनों आदि के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई हैं? सीएम ने उन्हें बताया कि श्रमिकों को सुरंग से निकालने के बाद सीधे चिन्यालीसौड़ स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी स्वास्थ्य जांच होगी। श्रमिकों के परिजनों को भी वहीं ले जाया गया है, जहां से उनकी सुविधा के अनुसार, उनको घर तक छोड़ने की व्यवस्था करेंगे। सीएम ने कहा, रेस्क्यू अभियान पीएम के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

प्रधानमंत्री रेस्क्यू शुरू होने से अभियान की सफलता तक लगातार सीएम से जानकारी लेते रहे। वे फंसे श्रमिकों के स्वास्थ्य, खानपान की व्यवस्था और उनके परिजनों का हाल भी जानते रहे। प्रधानमंत्री ने रेस्क्यू की रणनीतियों पर मुख्यमंत्री धामी से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन भी किया। उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि)ने बचाव दल में शामिल सभी एजेंसियों को बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम धामी की सक्रियता की भी खुलकर तारीफ की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Silkyara Tunnel Accident! Prime Minister praised Chief Minister Dhami after the successful operation to save the lives of all the workers Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More