सर्किट हाउस हल्द्वानी में एकल सदस्यीय जांच आयोग ने की परीक्षा घोटाले की जांच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने शुक्रवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनसुनवाई और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

आयोग के अध्यक्ष श्री ध्यानी ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों का दौरा कर जनता की समस्याएं और सुझाव सुन रहा है ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष और संतुलित बनाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

जनसुनवाई में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, नागरिकों, परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों और प्रभारी ने अपने विचार और सुझाव आयोग के सामने रखे। छात्रों ने विशेष रूप से मांग की कि परीक्षाओं की जांच पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए और इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे सुझाव दिया कि भविष्य की परीक्षाओं में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष माहौल सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

 

आयोग के सचिव विक्रम सिंह राणा ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और सुझावों को संज्ञान में लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा के लिए जिले में तीन क्षेत्रों में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सभी आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जानकारी आयोग को उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, परीक्षा केंद्र प्रभारी, व्यवस्थापक, संबंधित अधिकारी, छात्र-छात्राएं और संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Circuit House Haldwani Haldwani news investigation of examination scam Single member inquiry commission Single member inquiry commission investigated the examination scam in Circuit House Haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एकल सदस्यीय जांच आयोग परीक्षा घोटाले की जांच सर्किट हाउस हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More