स्त्रियों के उल्लास का त्योहार सिंजारा आज, हरियाली तीज कल

ख़बर शेयर करें -


प्रस्तुति – नवीन चन्द्र पोखरियाल खबर सच है संवाददाता

आज यानी 10 अगस्त को राजस्थान सहित देश के अनेक भागों में सिंजारा और 11 अगस्त को हरियाली तीज उत्सव मनाया जाएगा। तीज श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। यह मुख्य रूप से स्त्रियों के उल्लास का त्योहार है। इस समय तक बारिश का आगमन हो चुका होता है और धरती पर चारों ही तरफ हरियाली की चादर बिछ जाती है। ऐसे में स्त्रियों के समूह गीत गाकर झूला झूलते हैं। हरियाली के वातावरण में चारों तरफ उत्सव का वातावरण रहता है जिसे हरियाली तीज कहा जाता है। हरियाली तीज राजस्थान में विशेष रूप से मनाई जाती है।

हरियाली तीज पर मां पार्वती का पूजन परिवार में शांति और सुख लाता है। समस्त उत्तर-भारत में तीज पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। बुंदेलखंड के जालौन, झांसी, महोबा और ओरछा जैसे क्षेत्रों आदि क्षेत्रों में इसे हरियाली तीज के नाम से व्रतोत्सव के रूप में मानते हैं। तीज भारत के अनेक हिस्सों में मनाई जाती है परंतु राजस्थान की राजधानी जयपुर में इसका विशेष रंग देखने को मिलता है। तीज के आगमन को भीषण ग्रीष्म ऋतु के बाद पुनर्जीवन के रूप में देखा जाता है। तीज के दिन वर्षा का होना इसके उत्सवी रंग को और भी बढ़ा देता है। इस त्योहार पर लड़कियों को ससुराल से पीहर आने का न्योता भेजा जाता है।विवाह के पश्चात जब पहला सावन आता है तो लड़कियों को उसका उत्सव पीहर में मनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। नवविवाहिता लड़की को ससुराल से इस त्योहार पर सिंजारा भेजा जाता है। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा मनाया जाता है।

सिंजारा यानी इस दिन नवविवाहिता लड़की को ससुराल से वस्त्र, आभूषण, शृंगार का सामान, मेहंदी और मिठाई भेजी जाती है। स्त्रियां इन सभी वस्तुओं का उपयोग करके अपना श्रृंगार करती हैं। राजस्थान में जिन कन्याओं की सगाई हो गई होती है उन्हें अपने भावी सास-ससुर से तीज से एक दिन पहले ही भेंट मिलती हैं। इस भेंट को भी शिंझार या शृंगार कहते हैं। इसमें मेहंदी, लाख की चूडिय़ां, लहरिया नामक विशेष वेशभूषा और घेवर नामक मिष्ठान्न शामिल होता है। तीज के दिन सबसे प्रमुख कार्य होता है खुले स्थान पर बड़े-बड़े वृक्षों की शाखाओं पर झूला डालना। झूला महिलाओं को मुदित होने का मौका देता है। झूला झूलते हुए वे अपने तमाम दुखों को विस्मृत करती हैं और उल्लास से भर जाती हैं। मल्हार गाते हुए मेहंदी रचे हाथों से झूले की रस्सी पकडकर झूलना उन्हें खुश होने का मौका देता है।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

तीज पर स्त्रियां पति के दूर देश से लौट आने की कामना करती हैं। यह उनके लोकगीतों में भी मुखरित होता है। तीज पर तीन बातें त्यागने का विधान है जिनमें पति से छल-कपट, झूठ व दुव्र्यवहार और परनिंदा शामिल हैं।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: festival news

More Stories

साझा मंच

स्वस्थ रहना है स्वस्थ तो जैविक खेती अपनानी होगी -डॉ आशुतोष पंत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गत दिनों कृषक समूहों के बीच जैविक खेती के बारे में परिचर्चा करने का अवसर मिला। 16 जुलाई से ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार पौध भेंट कार्यक्रम तो चल ही रहा था इसी बीच नैनीताल जिले के तीन स्थानों पर organic farming के क्षेत्र में बढ़ चढ़ […]

Read More
साझा मंच

शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सक्रिय जागरूकता आवश्यक- डॉ पड़ियार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हम सभी जानते है की 19वी शताब्दी की भारत की शिक्षा पद्धति जो की थोपी गई थी उसका इतिहास के साथ गहरा रिश्ता रहा है। जब भारत स्वाधीनता के लिए संघर्ष की रास्ते पर अग्रसर था और किसी ने सोचा नहीं था व्यापार के एक कंपनी जो […]

Read More
साझा मंच

भारत जोड़ो यात्रा: क्या धर्मवाद अथवा जातिवाद को तोड़ने में सहायक होगी ? 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -सुप्रिया रानी ( पत्रकारिता स्टूडेंट) 7 सितम्बर, 2022 से जारी भारत जोड़ो यात्रा भारतीय कांग्रेस पार्टी ने जब से शुरू किया तब से सुर्ख़ियों में है। हम ज़रा हटकर बस इतना जानने की कोशिश करते है कि क्या यह यात्रा धर्मवाद अथवा जातिवाद को तोड़ने में सहायक होगी। प्राचीन काल में हुई दांडी यात्रा, […]

Read More