बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी मामले में एसआईटी ने निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उन्हें देहरादून स्थित उनके आवास से हिरासत में लेने के बाद चमोली लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार, एसआईटी मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों,अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

गिरफ्तारी से ठीक पहले प्रमोद नौटियाल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अपने निलंबन और दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए अग्रिम जमानत की मांग की थी। हाईकोर्ट ने बीकेटीसी से जवाब तलब करते हुए मामले की सुनवाई 16 जुलाई के लिए निर्धारित की थी, लेकिन उससे पहले ही एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

दरअसल, इस पूरे प्रकरण का खुलासा सबसे पहले भैरव सेना के संस्थापक संदीप खत्री ने किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं। आरोप सार्वजनिक होने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके चलते बदरी-केदार मंदिर समिति ने आंतरिक जांच समिति का गठन किया, जबकि राज्य सरकार ने भी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

प्रारंभिक जांच के आधार पर बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब एसआईटी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच नए चरण में पहुंच गई है और आगे कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Badrinath Dham chamoli news crime news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad offering theft case SIT action SIT arrests suspended employee Pramod Nautiyal in connection with the alleged theft of offerings at Badrinath Dham; Uttarakhand News suspended employee Pramod Nautiyal arrested

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More