पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी मासूम बेटे संग कूदी गंग नहर में, तलाश जारी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार (आज) पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बेटे को लेकर गंग नहर में कूद गई। गहरे पानी में मां बेटी डूबकर लापता हो गए। लापता महिला की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र बालेश्वर, कोटा मुरादनगर, थाना कलियर के रहने वाले हैं। रविवार को अर्जुन अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बाइक से सविता के घर गांव रायपुर दरेड़ा, थाना बहादराबाद जा रहा था। उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी भी थी। बेटी सविता ने गोद में थी। जबकि बेटा बाइक पर आगे बैठा था।

अर्जुन ने बताया कि जब परिवार दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास पहुंचा तो पत्नी ने घर पर रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सविता ने बाइक रुकवाई और अपने एक साल की बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि अर्जुन कुछ समझ पाता, मां बेटी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। महिला और बच्ची के नहर में कूदते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाकर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। गोताखोर और रेस्क्यू टीम नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने के साथ ही अब परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report After a dispute between husband and wife Devbhoomi News dispute between husband and wife haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad search continues the wife jumped into the Ganges canal with her innocent son uttarakhand news wife jumped into the Ganges canal with her innocent son

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More