तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से चार युवकों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में शनिवार देर रात तीनपानी -गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो के पहिए तक निकल गए, जबकि चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। 

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईं।

मृतकों की पहचान राहुल राजपूत(17) पुत्र किशन पाल हाथीखाल (गोरापड़ाव), शिवम (25) पुत्र बाबूराम (गोरापड़ाव), अंशु आर्य (20)पुत्र पंकज आर्य (बेरीपड़ाव) और आदित्य टम्टा (18) गोरापड़ाव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के पहिए तक निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करते हुए यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Four youths killed after being hit by a speeding Scorpio on the Teenpani-Gaulapar bypass flyover; Uttarakhand News four youths killed in collision Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Road Accident speeding Scorpio Teenpani-Gaulapar bypass flyover

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More