स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले में एसआईटी गठित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले ने प्रदेश की परीक्षा प्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर परीक्षा समाप्ति के कुछ समय बाद प्रश्नपत्र के स्क्रीन शॉट्स वायरल होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

UKSSSC की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू हुई थी, और प्रारंभ से लेकर समाप्ति (करीब 01:00 बजे तक) तक किसी भी जिले से प्रश्नपत्र के लीक होने की कोई शिकायत नहीं मिली थी। लेकिन दोपहर 01:30 बजे के करीब सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल होने लगे, जिनमें पेपर के प्रश्नों के फोटो होने का दावा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि सबसे पहले ये प्रश्नपत्र की फोटो सुमन नामक महिला, जो वर्तमान में अमरोड़ा डिग्री कॉलेज, प्रतापनगर (टिहरी गढ़वाल) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, के पास पहुँची थीं। सुमन ने बताया कि यह फोटो खालिद मलिक नामक व्यक्ति ने उन्हें भेजी थी, जो पूर्व में सीपीडब्ल्यूडी में संविदा पर जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे और मूल रूप से हरिद्वार निवासी हैं।

खालिद ने अपनी एक “बहन” के नाम से सुमन को यह प्रश्न पूछे और उनसे उत्तर देने का अनुरोध किया। सुमन द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए गए और उनके स्क्रीनशॉट भी अपने मोबाइल में सहेजे गए।इसके बाद सुमन ने यह जानकारी पुलिस को देने का इरादा जताते हुए बॉबी पंवार को इसकी सूचना दी, लेकिन बॉबी ने कथित रूप से सुमन को स्क्रीनशॉट्स भेजने को कहा और पुलिस को जानकारी न देने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

बॉबी पंवार पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी अधिकृत पुष्टि के यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये, जिससे परीक्षा प्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंची और शासन-प्रशासन के विरुद्ध कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ सोशल मीडिया पर प्रसारित की गईं।

घटना के आधार पर थाना रायपुर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण) अध्यादेश, 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सुमन के माध्यम से सामने आए अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अबतक की जांच में किसी संगठित गैंग या सुनियोजित पेपर लीक रैकेट की संलिप्तता नहीं पाई गई है। प्रारंभिक रूप से यह एक व्यक्ति द्वारा परीक्षा केंद्र से पेपर के कुछ प्रश्नों की फोटो लेकर भेजने का मामला प्रतीत होता है।

पुलिस द्वारा संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य भी जुटा लिये गए हैं। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: alleged leak case of question paper dehradun news graduate level competitive examination SIT formed SIT formed in the alleged leak case of question paper of graduate level competitive examination uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसआईटी गठित देहरादून न्यूज प्रश्नपत्र के कथित लीक मामला स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More