हिमांचल  विधानसभा में अयोग्य घोषित छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय एवं दो भाजपा विधायक पहुंचे उत्तराखण्ड  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से उत्तराखंड शिफ्ट किया गया। सूत्रों के अनुसार, इन सभी को ऋषिकेश के एक बड़े होटल में ठहराया गया है।

जानकर सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर ढाई बजे उक्त विधायकों को चंडीगढ़ से एक चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया गया। जौलीग्रांट से उन्हें ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग स्थित एक बड़े होटल में ले जाया गया। ऋषिकेश लाए गए अयोग्य घोषित विधायकों में सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, इंदरदत्त लखनपाल, देविंदर कुमार भुट्टू, रवि ठाकुर व चैतन्य शर्मा शामिल हैं। इनके साथ तीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर, आशीष शर्मा और भाजपा के दो विधायक विक्रम ठाकुर व त्रिलोक जम्वाल भी बताए गए हैं।सियासत के जानकार मानते हैं कि हिमाचल की राजनीति अब बहुत कुछ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगी। इन नेताओं को कोर्ट से राहत मिली तो भाजपा हिमाचल प्रदेश में भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ज्ञात हो कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के इन विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन विजयी घोषित हुए थे। ये विधायक बजट मतदान में भी शामिल नहीं हुए थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने ह्विप के उल्लंघन के मामले में इन्हें अयोग्य घोषित किया गया था। ये विधायक बीती 27 फरवरी से चंडीगढ़ के पंचकूला में ठहरे हुए थे। इन्होंने अपनी सदस्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर कुछ दिनों के भीतर सुनवाई प्रस्तावित है। इस बीच इन सभी को ऋषिकेश में गंगा किनारे स्थित जिस होटल में ठहराया गया है, वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक पुलिस अफसर ने इसकी पुष्टि की। उधर हिमाचल कांग्रेस में बगावत को हवा देकर भाजपा सरकार बनाने के दावे कर रहे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Six disqualified Mla in Himanchal assembly Six MLAs disqualified in Himachal Assembly three independents and two BJP MLAs reached Uttarakhand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More