टनकपुर। माँ पूर्णागिरि धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर टनकपुर आ रही मैक्स टैक्सी वाहन टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग के बूम के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमे सवार यूपी के छः तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी घायलों को टनकपुर के उप जिला अस्पताल लाया गया। पांच लोगो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, वही गंभीर रूप से घायल एक महिला तीर्थ यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी संख्या UA 05 3726 तीर्थ यात्रियों को लेकर टनकपुर आ रही थी। तभी बूम के नजदीक तकनीकि खराबी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमे सवार 10 लोगो मे से छः तीर्थयात्री चोटिल हो गए। जिन्हे टनकपुर के उप जिला अस्पताल मे उपचार के लिए लाया गया। टैक्सी मे सवार प्रताप सिंह (35) पुत्र चेत राम उनकी पत्नी कुसुमलता (34)निवासी
ग्राम मनु नागर बहेड़ी जिला बरेली, सुशीला देवी (60) पत्नी करन सिंह, कांति (35) पत्नी राम बहादुर, रामनाथ (70) पुत्र राम प्रसाद तीनों निवासी नवाबगंज बरेली और मुन्नी देवी 45 पत्नी अवधेश निवासी बेनीपुर सीतापुर घायल हो गए।
डॉ जितेंद्र जोशी ने बताया कि महिला श्रद्धालु कुसुमलता की कूल्हे की हड्डी फैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि शेष पांचो श्रद्धालुओं को इलाज के बाद
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]