आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर नाबालिग के शोषण का आरोपी योग शिक्षक को छह साल का कारावास 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नई टिहरी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत ने नाबालिग की आपत्तिजनक फोटो को प्रसारित कर शोषण करने वाले एक योग शिक्षक को छह साल का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।अर्थदंड न भरने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
 
जिला शासकीय अधिवक्ता पोक्सो महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की माता के द्वारा 26 मार्च 2021 को आरोपी शिवा पुत्र राकेश कुमार निवासी खारासोत मुनिकीरेती के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती में एक तहरीर दी गई थी। जिसमें आरोप लगाया कि शिवा पेशे से योगा टीचर है, जो क्षेत्र में स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर में
काम करता है, के द्वारा मोबाइल पर उसकी पुत्री की आपत्तिजनक फोटो का विडियो बनाकर प्रसारित कर उसका शोषण कर रहा है।
 
पुलिस थाना मुनिकीरेती द्वारा आरोपी शिवा के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विशेष
न्यायाधीश पॉक्सो नितिन शर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभियुक्त को दोषी करार देते हुए अभियुक्त शिवा को पोक्सो अधिनियम के तहत छह साल का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news new tehri news uttarakhand news Yoga teacher accused of exploiting a minor by circulating objectionable photos sentenced to six years' imprisonment आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर नाबालिग के शोषण का आरोपी उत्तराखण्ड न्यूज कोर्ट न्यूज नई टिहरी न्यूज योग शिक्षक को छह साल का कारावास

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More