नैनीताल कप्तान की कुशल कप्तानी : महज 5 घंटे और 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
नैनीताल कप्तान की कुशल कप्तानी में परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस
 
 
लालकुआं।स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।
 
परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर किया गया।
 
● 5 घंटे का सघन रेस्क्यू ऑपरेशन: परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही एसएसपी ने तत्काल जिले की सभी यूनिट्स को एक्टिवेट किया।
 
● रिकार्ड समय में सफलता
 पुलिस की विभिन्न टीमों ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले इसी तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस बालिका की सटीक लोकेशन दिल्ली तक पहुँचने में सफल रही।
 
● सुरक्षित बरामदगी
 
एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है। बालिका पूरी तरह सुरक्षित है, सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
 
इस संवेदनशील ऑपरेशन में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के अतिरिक्त, डॉग स्क्वॉड टीमऔर टेक्निकल सेल ने एक टीम के रूप में काम किया।
 
एसएसपी नैनीताल का संदेश:
 
बच्ची की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता थी। पूरी टीम द्वारा प्रोफेशनल तरीके से मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर लोकेशन दिल्ली में ट्रेस किया है, बालिका को सकुशल वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, टीम रवाना हो चुकी है।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Nainital Captain's Expert Leadership: Missing Girl Traced in Delhi in Just 5 Hours After Scrutinizing 50+ CCTV Feeds Nainital Police Locate Missing Girl Within 5 Hours Nainital SSP Dr. Manjunath TC uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी नैनीताल पुलिस ने 5 घंटे में खोज निकाली लापता बालिका लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More