प्रदेश के हिमालयी क्षेत्रो सहित बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में देर रात मौसम के करवट लेते ही हिमालयी क्षेत्रो सहित प्रदेश के धामों में सर्दियों ने दस्तक दे दी। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों धाम सफेद बर्फ की चादर में लिपट गए हैं।

मंगलवार रात से बदरीनाथ धाम में लगातार बर्फ गिर रही है। यहां चारों ओर बर्फ दिखाई दे रही है और कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई है। इसी तरह केदारनाथ धाम में भी अचानक मौसम बदलते ही सर्दियों का एहसास लौट आया है। देर रात हुई बर्फबारी के बाद पूरा केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढक गया है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और आसपास की ऊंची चोटियां सफेद बर्फ में नहाने के बाद बेहद मनमोहक और दिव्य दृश्य पेश कर रही हैं। यह कपाट बंद होने (23 अक्टूबर) के बाद सीजन की पहली बर्फबारी है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

इधर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडी हवा चलने से सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है। आज भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 4000 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी की वजह से पहाड़ी जिलों में सुबह और शाम शीतलहर का असर परेशान कर सकता है। हालांकि सात से दस नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

मंगलवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री ज्यादा होकर 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: seasonal snowfall started snowfall started along with cold in Himalayan areas of the state snowfall started from late night in Badrinath and Kedarnath Dham Snowfall started from late night in Badrinath and Kedarnath Dham including Himalayan areas of the state uttarakhand news weather took a turn late on Tuesday night उत्तराखण्ड न्यूज प्रदेश के हिमालयी क्षेत्रो में ठण्ड के साथ बर्फबारी शुरू बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी शुरू मंगलवार देर रात मौसम ने ली करवट मौसम की बर्फबारी शुरू

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More