महिला सशक्तिकरण एवं चाइल्ड वेलफेयर हेतु अग्रणी भूमिका निभा रही सोशियल सर्विस सेंटर “सुचेतना”  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। समाज के उत्थान में अपना अतुलनीय योगदान देने के लिए हमारा देश राजा राम मोहन राय, दयानंद सरस्वती, विनोभा भावे, मदर टेरेसा जैसे अन्य कई महान समाज सुधारकों का हमेशा ऋणी रहेगा। वर्षों पहले समाज सुधार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की चमक से आज भी हमारा समाज प्रकाशमान है। ऐसे ही महापुरुषों का अनुकरण करते हुए बरेली डायसेस से सम्बद्ध सोशियल सर्विस सेंटर “सुचेतना” भी मजदूरों एवं समाज में उपेक्षित कूड़ा बीनने वाले बच्चों के उत्थान एवं महिला सशक्तीकरण हेतु विगत 20 वर्षों से “अपना घर शिक्षा केन्द्र” संचालित करते हुए कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एयरपोर्ट कूच 
Father derick pinto

सुचेतना के निदेशक फादर डेरिक पिंटो ने बताया कि उनकी संस्था उत्तर प्रदेश के 3 जिलों के साथ ही कुमाऊँ मंडल के 6 जिलों में लगभग 20 वर्षों से 700 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से न सिर्फ असहाय एवं दुर्बल वर्ग को शिक्षा, कपड़ा एवं खाना दे रही वरन इन स्वयं सहायता समूहों के जरिये किशोरों एवं महिला सशक्तीकरण हेतु टेलरिंग एवं रोजगार सेंटर भी संचालित कर रही है। हल्द्वानी के ढोलक बस्ती में “अपना घर शिक्षा केन्द्र” में लगभग 40-45 बच्चों की शिक्षा एवं खाने की ब्यवस्था के साथ ही महिलाओं हेतु टेलरिंग सेंटर भी “सुचेतना” संस्था द्वारा विगत कई वर्षो से संचालित किया जा रहा। जिसमें प्रारम्भिक शिक्षा के बाद बच्चों को राजकीय स्कूलों में भर्ती कराया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान इसे कुछ समय हेतु बन्द रखना पड़ा था, लेकिन गुरुवार (कल) से इसे पुनः संचालित किया जायेगा। इसके साथ ही संस्था के काठगोदाम स्थित कार्यालय के समीप ही नैनीताल मुख्य मार्ग पर बुधवार (आज) 11:30 से 2 बजे तक प्रतिदिन जरूरत मन्दों हेतु निशुल्क अन्न वितरण शुरू किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल ट्रेक हादसा: दो और ट्रेकरों के शव बरामद, मृतकों की संख्या चार पहुंची, चार अब भी लापता


बताते चलें कि सोशियल सर्विस सेंटर “सुचेतना” ने विगत कई समय से एक अन्य सामाजिक संस्था “गो ग्रीन गो क्लीन” को पर्यावरण संरक्षण हेतु घर-घर से प्लास्टिक कचरे को एकत्र करने हेतु पर्यावरण एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई है, जो लगभग चार हजार घरों से प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एयरपोर्ट कूच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एवं अंकिता के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। काले गुब्बारे लेकर देहरादून एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा : पार्षद पति समेत आठ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां पुलिस ने भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पार्षद पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 208 ताश के पत्ते और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल […]

Read More
उत्तराखण्ड

कुलपति नियुक्ति पर UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप, चयन प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे से नियुक्ति की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी । नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड एकता मंच के संगठन प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति की नियुक्ति के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया में वांछित नियमों का […]

Read More