मारुति कार के पिलर से टकराने से समाजसेवी की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। लोहाघाट के कोली ढेक में मारुति 800 के पिलर से टकराने से कर्णकरायत के रहने वाले समाजसेवी बलवंत सिंह बिष्ट (62) पुत्र स्व. जोध सिंह बिष्ट की मौत हो गई।  

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम 8:00 बजे के लगभग बलवंत सिंह बिष्ट अपनी मारुति 800 डीएल6/सीसी1138 से लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे, तभी कोली ढेक के पास अचानक कार अभियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बलवंत सिंह बिष्ट अपने व्यवहार के चलते बिसुंग क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत पर पूरे क्षेत्र वासियों ने दुख जताया है। मालूम हो बलवंत सिंह बिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट (दान) के पिता हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news Social worker dies after Maruti car hits pillar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More