एसओजी और जिला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला पुलिस और एसओजी ने एक पिकअप से 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह शराब नेपाल सीमा से लगे गांवों तक पहुंचाई जा रही थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा व क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में एसओजी टीम, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व राजस्व पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरना घाट मुख्य मोटर मार्ग से लगभग ढाई किलोमीटर आगे सल्ला चिंगरी वाली रोड पर एक पिकप वाहन संख्या यूके 05सीए-4040 में विभिन्न मार्का की 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त संतोष कुमार ओहरा पुत्र कालू राम निवासी दूबा पो0 सल्ला पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश पाण्डे, प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक राकेश राय- प्रभारी चौकी ऐचोली, कांस्टेबल एसओजी  अशोक बुधियाल, मनमोहन भण्डारी, गोविन्द रौतेला, भुवन पाण्डे, कमल तुलेरा- सर्विलांस, राजेन्द्र सिंह, करन सिंह पांगती, देवेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news SOG and district police arrested a young man with a large amount of illegal English liquor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More