बेटे की जान बचा बाप बहा नदी की तेज धाराओं में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। मां की ममता सबने देखी पर पिता का त्याग कोई समझ नहीं पाया और पिता बच्चें को बचाने में खुद नदी की तेज धारा में बह गया। यह कोई कहानी नहीं वरन 12 मई मर्दस डे के दूसरे दिन रामनगर में घटित सत्य घटना है। जहां एक 45 वर्षीय बाप कोसी नदी में डूब रहे अपने बेटे की जान बचाने के प्रयास में नदी की तेज धारा में बह जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

बताते चलें कि यह घटना ढिकुली के पास कोसी नदी की है, जब देघाट निवासी 45 वर्षीय खीम सिंह अपने परिवार के साथ नहाने के लिए नदी में गए थे। इस दौरान उनका बेटा नदी की तेज धारा में बहने लगा। बेटे की चीखें सुनकर खीम सिंह ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और किसी तरह अपने बेटे को बाहर निकाल लिया और बेटे को सुरक्षित निकालने के बाद वह खुद गहरे पानी में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खोजबीन के दौरान खीम सिंह का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। 13 मई की सुबह ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया और कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ टीम ने खीम सिंह का शव नदी के गहरे हिस्से से बरामद करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: father gave his life for his son father saved his son and got swept away in the river Father saved his son's life father swept away in the strong currents of the river ramnagar news Son's life saved swept away in the strong currents of the river uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बाप बहा नदी की तेज धाराओं में बेटे की जान बचा बेटे के लिए बाप ने दी जान बेटे को बचा बाप बह गया नदी में रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More