नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपी बुजुर्ग को विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) शंकर राज की अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है। दोषी पर 61 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दोषी को पांच वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा ।
 
गंगोलीहाट थाने में एक दिसंबर 2023 को एक महिला ने तहरीर दी। महिला का कहना था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को पेट दर्द होने पर वह बेरीनाग अस्पताल लेकर गई। जांच के दौरान वह गर्भवती निकली। उन्होंने इस संबंध में जब बेटी से पूछा उसने बताया कि मार्च 2023 के दौरान वह गांव के पास के ही जंगल में घास काटने गई थी। वहां गाय चुगाने आया बुजुर्ग दयाकिशन नियोलिया ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। इस घटना के दो-तीन दिन बाद फिर वह जंगल घास काटने गई तो आरोपी ने जबरदस्ती की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 506, 376 (2) (जे)(एम) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामला न्यायालय में चला। पीड़ित पक्ष की ओर से डीजीसी फौजदारी अधिवक्ता प्रमोद पंत और प्रेम भंडारी ने पैरवी की। शुक्रवार को विशेष सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of raping a minor court news Life imprisonment pithoragarh news POCSO Court Special Sessions Judge (POCSO) sentenced life imprisonment to accused of raping a minor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More