शैमफोर्ड स्कूल में हुआ छात्रों एवं अध्यापकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को छात्रों एवं अध्यापकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन सुनील सैनी मेंबर ऑफ इंडियन ट्रैनर्स एसोसिएशन रहे। रिसोर्स पर्सन सुनील सैनी ने छात्र छात्राओं के साथ टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, माइंड पॉवर आदि विषयों पर बातचीत की और उन्हें आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में प्रभावी टाइम मैनेजमेंट के टिप्स, तनाव को कम करने की तकनीकें, मानसिक शक्ति को बढ़ाने की तकनीकें बतायी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक प्राथमिकताओं के अनुसार गतिविधि चार्ट बनाकर उस पर कार्य करने पर बल देने के साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनका भी समाधान किया। इसके पश्चात अध्यापकों के लिए भी न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP), प्रभावी संचार और सुनने की तकनीकों पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को NLP (न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग) के माध्यम से प्रभावी संचार और सक्रिय सुनने की तकनीकों से अवगत कराना तथा उनके प्रयोग से छात्रों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने पर केंद्रित रहा। 
 
कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं जिससे वे अपने लिए एक बेहतर करियर विकल्प का चयन कर सकें साथ ही अध्यापकों के कौशल विकास हेतु इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन आवश्यक है। इस दौरान विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट,डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford school Special workshop organized Special workshop organized for students and teachers Special workshop organized for students and teachers in Shamford School uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More
उत्तराखण्ड

सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून/रामनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार (आज) रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और आसान हो जाएगा। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से, जबकि […]

Read More