एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने एक नेपाली युवक को स्मैक की खेप के साथ किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत/बनबसा। कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र में भारत–नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57 वीं वाहिनी ने एक नेपाली युवक को स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

पूर्व सूचना के आधार पर सीमा चौकी गरिगोठ की विशेष टीम ने ग्राम भैसाभोज के समीप भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान एक युवक को नेपाल सीमा पार करने से पहले रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख 32 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम पारस चंद, पुत्र उद्धव चंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी नेपाल बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ बनबसा से लेकर नेपाल के महेंद्रनगर जा रहा था और इसके बदले उसे 5 हजार रुपये मिलने थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

सशस्त्र सीमा बल ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को बरामद स्मैक के साथ थाना बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि भारत–नेपाल सीमा पर नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 57वीं वाहिनी के जवान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Champawat/Banbasa News crime news Nepali youth arrested with a consignment of smack SSB 57th Battalion SSB's 57th Battalion arrested a Nepali youth with a consignment of smack uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसबी की 57वीं वाहिनी क्राइम न्यूज चम्पावत/बनबसा न्यूज नेपाली युवक को स्मैक की खेप के साथ किया गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More