एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा आगामी नैनीताल महोत्सव, विंटर कार्निवाल, क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष 2026 जश्न के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों संग की समन्वय गोष्ठी

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा, दिए निर्देश, पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा हेतु नैनीताल पुलिस पूर्णतः तत्पर
 
नैनीताल। आगामी विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस पर्व, 31 दिसम्बर तथा नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद नैनीताल में लाखों की संख्या में सैलानियों के आगमन की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए धरातल पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रभावी निराकरण, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है।
 
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा आज दिनांक 19.12.2025 को पुलिस लाइन नैनीताल के सभागार में विभिन्न विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ “महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी” आयोजित की गई।
 
गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक नैनीताल/यातायात डॉ जगदीश चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रभागीय वनाधिकारी, सीएमओ नैनीताल, सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी, जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद नैनीताल में 22 दिसम्बर से विन्टर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत
 
👉 22 दिसम्बर को नैनीताल से कैंची धाम तक ट्रैकिंग
👉23 से 25 दिसम्बर तक मंचीय कार्यक्रम
👉26 दिसम्बर को फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाना है।
 
 इसके अतिरिक्त क्रिसमस, 31 दिसम्बर एवं नव वर्ष 2026 के अवसर पर अत्यधिक पर्यटक दबाव को देखते हुए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
 
गोष्ठी में लिए गए प्रमुख निर्णय / निर्देश
 
👉नैनीताल के लिए नारायण नगर को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। पार्किंग भरने की स्थिति में नारायण नगर से शटल सेवा संचालित की जाएगी। सभी पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मैनपावर, प्रकाश व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाएं* समय से पूर्ण की जाएंगी।
👉निर्धारित स्थानों से रोडवेज, टैक्सी एवं केएमओयू वाहनों द्वारा शटल सेवा संचालित करने पर सहमति बनी।
👉टैक्सी चालकों द्वारा अपने वाहनों पर तथा होटल स्वामियों द्वारा अपने होटल में मोबाईल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएंगे।
👉पर्यटकों के सुरक्षित आवागमन हेतु PWD प्रान्तीय खण्ड को सड़क किनारे पेड़ों की लॉपिंग एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।
👉रोड सेफ्टी के दृष्टिगत पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाने एवं गडप्पू से नया गांव तक क्रैश बैरियर लगाए जाने का निर्णय।
👉टूटे क्रैश बैरियरों की मरम्मत, दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण एवं डायवर्जन चौराहों पर बड़े फ्लैक्सी बोर्ड* लगाने के निर्देश।
👉भवाली से कैंची धाम तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं सड़क पर पड़े अतिरिक्त सामग्री को हटाने के निर्देश।
👉अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी माल वाहक वाहनों का दिन में पूर्ण प्रतिबंध, रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक आवागमन की अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया।
👉स्थानीय निवासियों को लोकल पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति।
👉22 दिसम्बर से 07 जनवरी तक नैनीताल टोल प्लाजा पर दोनों साइड से समान यातायात संचालन के निर्देश।
👉डांट तिराहे पर टोल प्लाजा से सम्बंधित निर्देशो का लाउडस्पीकर के माध्यम से एनाउंसमेंट कराया जाएगा।
👉सम्पूर्ण क्षेत्र में फॉरेस्ट वाचर्स द्वारा नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए।
👉बर्फबारी की स्थिति में सभी विभागों को अलर्ट रहने, बिजली, पानी, खाद्यान्न व वाहनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।
👉मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जल संस्थान से समन्वय कर हाइड्रेंट प्वाइंट चार्ज रखने एवं विद्युत विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश।
👉सभी होटल, रिजॉर्ट, कैफे एवं बार में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
👉किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 या 112 पर देने की अपील।
👉स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस तथा मेडिकल सुविधाओं को तैयारी की हालत में रखने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी के दौरान सीओ नैनीताल, सीओ हल्द्वानी, सीओ रामनगर, यातायात निरीक्षक नैनीताल, हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक भवाली, यातायात प्रभारी नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, अधिशासी अभियंता लोनिवि नैनीताल/भवाली/राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर पालिका परिषद नैनीताल एवं भवाली के अधिशासी अधिकारी, डीएफओ नैनीताल/हल्द्वानी/रामनगर/भवाली, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा विद्युत वितरण खण्ड के अधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 
नैनीताल पुलिस जनपद में आने वाले प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More