निरिक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने भवनों में निर्माण कार्यों में परिलक्षित कमियों को दूर करने हेतु संबंधित कारवाई संस्था एवं थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा गुरुवार (आज) थाना काठगोदाम एवं चोरगलिया में स्थित द्वितीय श्रेणी के 06-06 नवीन आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने भवनों के कमरों, रसोईघर, बाथरूम, छतों के निर्माण कार्यों में परिलक्षित कमियों का शीघ्र समाधान करने तथा बिजली/पानी की पर्याप्त आपूर्ति हेतु आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंध करने हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था एवं थाना प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए। अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत नवीन आवासीय भवनों के तृतीय तल में 02 Fire Extinguisher लगाये जाने के निर्देश दिए गए। संबंधित को निर्देशित किया गए कि नवीन आवासीय भवनों में Water Leakage Checking करते हुए कमियों को दूर किया जाय।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, जयॉक पाण्डे, सहायक अभियन्ता अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून, हेम चंद्र सती प्रधान लिपिक, श्रीमती दीपा भवन लिपिक, श्रीमती हेमा ऐठानी पीआरओ समेत थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]