एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने हाईकोर्ट नैनीताल की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को दिए सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के निर्देश
हल्द्वानी।एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी के निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है।इसी क्रम में एसएसपी ने सोमवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा एसपी डॉ जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, बीडीएस व डॉग स्क्वाड सहित पुलिस टीमों द्वारा न्यायालय परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रभावी एंटी-सबोटाज जांच व फ्रिस्किंग की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सभी प्रवेश द्वारों और बैरियरों पर पुलिस व्यवस्थाओं का आकलन किया तथा अधिवक्ताओं, वादकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए श्रेणीवार प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सुरक्षा ऑडिटटीम को उन्नत सुरक्षा योजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड तैयार कर कैमरों के समुचित व्यवस्थापन, तैनात पुलिस बल—क्यूआरटी, वायरलेस, चौकी, फायर व बीडीएस टीमों की तैनाती का भी मूल्यांकन किया।सुरक्षा ऑडिटसमिति को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, निरीक्षक हेम चंद्र पंत, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, दूरसंचार निरीक्षक राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक निधि राणा सहित 46 पीएसी कंपनी कमांडर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]