एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ख़बर शेयर करें -

 

 
 
खबर सच है संवाददाता
 
सड़क सुरक्षा माह में जनता को दिया विशेष संदेश— यातायात नियमों को पालन करने का लें संकल्प        
       
हल्द्वानी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार* के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश में 16 जनवरी से “सड़क सुरक्षा माह” 2026* का आयोजन किया गया है। जिसको सार्थक रूप देने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
 
एसपी क्राइम/नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की यातायात जागरूकता रैली में सीपीयू, यातायात, पेट्रोल कार, हल्द्वानी सर्किल के थानों, हाइवे पेट्रोल वाहन तथा चीता मोबाइल को शामिल किया गया। रैली का समापन हाइडल गेट से वापस होकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी पर किया गया।
 
रैली के माध्यम से नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर के स्थानीय लोगों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।  रैली के उपरांत हल्द्वानी शहर में मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, तथा जागरुकता पंपलेट/ बैनर वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
जागरूकता रैली कार्यक्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा, यातायात पुलिस, सीपीयू, थानों की चीता मोबाइल व हाइवे पेट्रोल वाहन मौजूद रहे।  
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: conveying the message of road safety flagged off Haldwani news message of road safety SSP Nainital Dr Manjunath TC SSP Nainital Dr. Manjunath TC flagged off a traffic awareness rally traffic awareness rally uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस कार्यवाही यातायात जागरूकता रैली सड़क सुरक्षा का संदेश हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More