सनसनीखेज डबल मर्डर का एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने किया खुलासा, जघन्य हत्याकांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को पुलिस ने 06 घंटे में किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां नवीन मंडी की छत पर सजी शराब की महफ़िल कुछ घंटों में खून से रंगी दास्तान बन जाएगी।बुधवार की रात शुभम टम्टा अपने जिगरी दोस्तों के साथ जाम-ए-शराब छलका रहा था। साथ में उसकी लिव-इन पार्टनर लक्ष्मी भी थी। मगर नशे की आग और पुराने रंजिशों की चिंगारी ने ऐसी शक्ल इख़्तियार की कि महफ़िल मातम में तब्दील हो गई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम को हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक तथा एक युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण व भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।प्रथम दृष्टिया पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला होना प्रकाश में आया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने तत्काल घटनास्थल में जाकर हत्या के सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया तथा विशेष टीम गठित कर घटना के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।

 मृतकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क कर शिनाख्त की कार्यवाही के दौरान मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन सुरेश चन्द्र पोखरिया निवासी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नंबर  52/2026 धारा 103 (1) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

पुलिस टीम द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं, भौतिक साक्ष्य के आधार पर सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस तथा सुरागरसी पतारसी के आधार पर उक्त सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे,इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने लगे जिस पर शुभम तथा लक्ष्मी ने विरोध किया। आपसी लड़ाई झगड़े में उन्होने शुभम की हत्या कर दी।  घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियो ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए। 

नाम पता अभियुक्त-

1. गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व0 उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

2. सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष

3. दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व0 नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष

4. दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष

आपराधिक इतिहास-

 गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर पुत्र स्व० उमेश सिंह निवासी वसुन्धरा कालोनी धान मिल टीपीनगर हल्द्वानी एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 अभियोग दर्ज है।

1-Fir No 229/20 धारा 323/504/506 भादवि, 2-Fir No 131/21 धारा 147/148/149/307/504 भादवि, 3-Fir No 668/21 धारा 323/504/506 भादवि, 4-Fir No 67/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 5-Fir No 85/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, 6-Fir No 277/22 धारा 324/506 भादवि, 7-Fir No 325/22 धारा 332/353/341/504/506 भादवि, 8-Fir No 128/23 धारा147/148/149/307/34/364/511/323/504/ 506/427 भादवि, 9-Fir No 165/25 धारा 318 (3)/338/336(3)/340 (2)/3(5) बीएनएस, 10-Fir No 271/25 धारा 78/352/351 (2) (3) बीएनएस, 11-Fir No 371/25 धारा 115 (2)/352/ 351(2) (3) बीएनएस

अभियुक्त दीपेश लटवाल के विरूद्ध थाना मुखानी में 03 अभियोग दर्ज है।   1- Fir No 173/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 2- Fir No 219/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 3- Fir No 130/23 धारा 452/506 भादवि 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

घटना के महज 6घण्टे के भीतर खुलासे पर एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम को 2500.00 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की, साथ ही कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों की समाज में कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। 

इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी, उप निरीक्षक जगदीप नेगी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा प्रभारी चौकी मंडी, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हीरानगर, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार प्रभारी चौकी मालधनचौड़, उप निरीक्षक आरती कोतवाली हल्द्वानी, हेड कांस्टेबल इशरार नबी सीसीटीवी, हेडकांस्टेबल त्रिलोक बिष्ट कोतवाली लालकुआं, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत पुलिस लाईन, कांस्टेबल राहुल सिंह राणा कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह अधिकारी कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल भानु प्रताप ओली थाना काठगोदाम, कांस्टेबल रोहित टम्टा थाना मुखानी, कांस्टेबल अशोक रावत काठगोदाम, कांस्टेबल अनिल गिरी कोतवाली हल्द्वानी, कास्टेबल अनिल टम्टा कोतवाली हल्द्वानी एवं कांस्टेबल बलवंत सिंह एएनटीएफ सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news four accused involved Haldwani news heinous murder police arrested four accused involved in the heinous murder within 6 hours police arrested the accused within just 6 hours Sensational double murder SSP Nainital Dr Manjunath TC revealed the sensational double murder SSP Nainital revealed uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा क्राइम न्यूज जघन्य हत्याकांड पुलिस ने महज 06 घंटे में किया अभियुक्तों को गिरफ्तार सनसनीखेज डबल मर्डर संलिप्त चार अभियुक्त हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More