एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी का गुण्डागर्दी करने वालों पर एक्शन :  कालाढूंगी में फायरिंग के आरोपी अवैध असलो सहित गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 

 

02 अवैध पिस्टल, 01 तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस बरामद, एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

नैनीताल। जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना का एसएसपी नैनीताल ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 14 फरवरी की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बैलपोखरा तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया, वीडियोग्राफी कराई और मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पीड़िता बलजीत कौर की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए 20 फरवरी को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों को मौके पर बुलाया गया था। वहां कहासुनी के बाद मारपीट हुई और फिर फायरिंग की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

गुरप्रीत सिंह के पास से एक देशी पिस्टल और कारतूस, रंजीत सिंह से पिस्टल व कारतूस तथा मनदीप के कब्जे से 22 बोर तमंचा बरामद हुआ है।इसके अलावा घटनास्थल से कई खोखे भी मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

घटना के सफल खुलासे पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहाकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of firing in Kaladhungi area in police custody with illegal weapons nainital news SSP Nainital Dr Manjunath TC takes action against hooligans: Accused of firing in Kaladhungi arrested with illegal weapons uttarakhand news अवैध असलो सहित पुलिस गिरफ्त में उत्तराखण्ड न्यूज कालाढूंगी क्षेत्र में फायरिंग के आरोपी नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More