एसएसपी नैनीताल ने किया ट्रैफिक सेल का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। क्षेत्रवासियों को अब चालान का भुगतान करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन हल्द्वानी में ट्रैफिक सेल का हुआ शुभारंभ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के तृतीय तल में भी जनता की सुविधा हेतु ट्रैफिक सेल का शुभारंभ किया गया। जनता द्वारा लगातार यह समस्या बताई जा रही थी कि हल्द्वानी में सीपीयू एवम् यातायात सेल द्वारा चालान करने पर निस्तारण हेतु उन्हें काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता है। शहर से दूर होने के कारण काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में भी ट्रैफिक सेल हल्द्वानी का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यालय में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण के साथ–साथ ट्रैफिक आई एप के चालानों का भी निस्तारण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी राकेश माहरा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी, वाचक एसएसपी नैनीताल दान सिंह मेहता तथा यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More