एसएसपी नैनीताल ने किया क्राइम मीटिंग का आयोजन, अधीनस्थ प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा बुधवार (आज) हल्द्वानी मीटिंग हॉल में नैनीताल पुलिस के सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–

➡️ मीटिंग से पूर्व कर्मचारियों का सम्मलेन लिया गया। किसी भी अधिकारी/कर्मी की कोई समस्या नहीं पाई गई।

➡️ न्यायालयों से संबंधित प्रक्रिया एवम् मामलों विशेषकर सम्मन, एनबीडब्ल्यू, नोटिस की तामिली की स्थिति ठीक करें, सभी थाना प्रभारी इस ओर गंभीरता से ध्यान दें। लापरवाही करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

➡️ थाना, पुलिस लाइन व कार्यालयों परिसरों विशेषकर बैरकों व शौचालयों का मॉडर्नाइजेशन का कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला मुख्यालय को भेजें। साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। सप्ताह में एक बार पौष्टिक आहार  में मोटे अनाज से निर्मित भोजन अवश्य बनाया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

➡️ शिकायती प्रार्थना पत्रों से संबंधित जांच आख्या तथा कार्यवाही की प्रगति ऑनलाइन माध्यम से सीसीटीएनएस पोर्टल से ही पुलिस मुख्यालय तथा रेंज कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

➡️ गुमशुदाओं के बरामदगी की स्थिति कम है, सभी थाना प्रभारी गुमशुदाओ की शत प्रतिशत बरामदगी कराएं।

➡️ जनपद में अज्ञात शवों की शिनाख्त कराई जाय। थानों के डेटाबेस का मिलान जिला मुख्यालय के कार्यालय से भी कराएं।

➡️ लंबित विवेचनाओं विशेषकर धोखाधड़ी की विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण करें।

➡️ नकबजनी और चोरी के मामलों में बरामदगी का प्रतिशत कम है। शत प्रतिशत बरामदगी कराएं।

➡️ सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी रखें । जनता विशेषकर नाबालिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

➡️  गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम में अधिक से अधिक कार्यवाही करें। आदतन और पेशेवर अपराधियों का चिन्हीकरण करें।

➡️ आगामी ईद पर्व के सकुशल आयोजन के लिए थानों में सीएलजी की बैठक का आयोजन कराया जाय। 

➡️ वीकेंड में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें। एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों की लगातार चेकिंग करें। अधिक सवारी वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करें। आवश्यतानुसार ट्रैफिक डाइवर्जन लागू करें। 

➡️ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करें। माननीय न्यायालयों तथा संहिता में निहित प्रावधानों और निर्देशों का कढ़ाई से अनुपालन करें।

➡️ वांछित/इनामी अपराधियों की कुशल रणनीति बनाकर टीमें गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

💠 माह में जनपद में  प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने के लिए उपनिरीक्षक गोविंद नाथ, वाचक एसपी सिटी हल्द्वानी, उपनिरीक्षक अनीश अहमद, थाना रामनगर, उपनिरीक्षक मनप्रीत कौर, एलआईयू, हेड कानि0 कुंदन कठायत, एसओजी, हेड कानि0 इसरार नबी, सीसीटीवी0, हेड कानि0 गोपाल बरगली, एलआईयू , लीडिंग फायरमैन सुनील चौधरी, लीडिंग फायरमैन गोपाल राम फायर स्टेशन हल्द्वानी, कानि0 भानू प्रताप, एसओजी, कानि0 हरजीत कंबोज, थाना मुखानी को Best Employees of the month के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, हीरा सिंह राणा, संयुक्त निदेशक विधि, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gave strict instructions to subordinate in-charges Haldwani news SSP nainital SSP Nainital organized crime meeting Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More