एसएसपी नैनीताल ने कर्तव्य पालन में लापरवाही  पर पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने वाहनों के संचालन और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जिले में नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance) लागू करने का संदेश देते हुए रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल राकेश बोरा ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। घटना के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी नैनीताल ने फौरन कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ ने कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है और किसी भी स्तर पर शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून तोड़ने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके खिलाफ तुरंत कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Police constebal suspended for negligence of duty Police officer suspended with immediate effect SSP Nainital suspends police officer with immediate effect for negligence of duty SSP Nainital takes strict action uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्यवाही कर्तव्य पालन में लापरवाही पर पुलिस कर्मी निलंबित नैनीताल न्यूज पुलिस कर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More