रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रवि नेगी पुत्र पुष्कर सिंह नेगी, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, कोतवाली रामनगर, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिस पर अभियुक्त द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रयोग किया जा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 317(3)/340 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। जनपद में अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]