महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरे चौकी प्रभारी को एसएसपी ने किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

देहरादून। देहरादून की एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरे चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया। इस प्रकरण में गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने यह कार्रवाई की।

 

एसएसपी के अनुसार, एक महिला ने राजपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके दून स्थित घर पर एक साल पहले चोरी हो गई थी। उस समय मनोज भट्ट कुठालगेट चौकी इंचार्ज थे। पुलिस जांच के दौरान भट्ट और महिला की दोस्ती हो गई। आरोप है कि तब दरोगा ने खुद को अविवाहित बताया था। इसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। वो उसे कई बार किराये के अपने फ्लैट पर ले गया। महिला भट्ट के साथ नैनीताल भी गई थी। इस बीच भट्ट की पत्नी को शक हो गया। बाद में दरोगा की पत्नी ने उक्त महिला को भट्ट के शादीशुदा होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

आरोप है कि मामला खुलने के बाद दरोगा ने महिला को सरकारी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। दरोगा वर्तमान में मयूर विहार चौकी का इंचार्ज था। पीड़ित महिला कनाडा में पढ़ी-लिखी है और उसका पति कनाडा में नौकरी करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news outpost incharge accused of raping a woman Outpost incharge suspended SSP suspended outpost incharge accused of raping a woman uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More