एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

    

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अनियमित्ता और ड्यूटी में लापरवाही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में बतौर प्रभारी दीपा जोशी व सिपाही के विरुद्ध अनियमित्ता व ड्यूटी में लापरवाही समेत कई अन्य शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच कराई गई। जिसमें आरोप सही पाए गए। दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं भीमताल थाने के वाहन चालक हिमांशु जोशी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। उनकी रिपोर्ट थानाध्यक्ष ने एसएसपी को भेजी थी। गुरुवार को एसएसपी ने चालक हिमांशु को भी निलंबित कर दिया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने दो टूक कहा है कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news SSP suspended three police personnel including anti human trafficking cell in-charge Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोहित भट्ट सहित सात लोगो को कांग्रेस कमेटी के सोशल मिडिया विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की नई टीम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अभिनव थापर को प्रदेश अध्यक्ष, भरत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा रोहित भट्ट, मधुसूदन सुंदरियाल, दिनेश चंद्र टम्टा और […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और […]

Read More