लंबित मामलों का समय से निस्तारण नहीं होने पर एसएसपी ने दो दरोगाओ का निलंबन एवं दो को किया लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। लंबित पड़े मामलों का समय से निस्तारण नहीं होने पर एसएसपी नैनीताल ने आदेश कक्ष में विवेचकों को जमकर फटकार लगाई, साथ ही चार विवेचकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की है। एसएसपी ने दो दरोगाओं को निलंबित के आदेश दिये जबकि दो दरोगाओं को लाइन हाजिर किया है। बुधवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आदेश कक्ष में विवेचकों की समीक्षा बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने विवेचनाओं को लंबित रखने पर फटकार लगाते हुए सभी विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि वे गुमशुदगी की विवेचनाओं में गंभीरता से कार्य करें और विवेचनाओं को अकारण लंबित न रखें। कहा कि लापरवाही करने पर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने अपने अधीनस्थों को भी निर्देश दिए कि वे विवेचनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण करें और विवेचकों को विवेचना अकारण लंबित रखने पर अनुस्मारक भेजें। न्यायालयों में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं होने वाले सरकारी कर्मियों/विवेचकों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

इस दौरान विवेचना में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा और अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को निलंबित किया, जबकि उपनिरीक्षक मोहम्मद युनुस और उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके साथ ही सभी विवेचकों को हिदायत दी गई कि विवेचना में लापरवाही करने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। आदेश कक्ष में एसपी क्राईम / ट्रैफिक नैनीताल डा. जगदीश चंद्र, लालकुआं सीओ दीपशिखा अग्रवाल, हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी, रामनगर सीओ सुमित पांडे सहित जिले के सभी विवेचन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to non-settlement of pending cases on time Haldwani news not being resolved on time Pending cases police news SSP suspended two inspectors and put two on line duty SSP's action Suspension and Line Duty News suspension of two inspectors two inspectors on line duty uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी की कार्यवाही दो दरोगा लाइन हाजिर दो दरोगाओ का निलंबन निलंबन एवं लाइन हाजिरी न्यूज पुलिस समाचार लंबित मामले समय से निस्तारण नहीं होने पर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More