अवैध खनन के आरोप में एसएसपी उधमसिंह नगर ने शक्तिफार्म चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर/शक्तिफार्म। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने और ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में पूरी चौकी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का खेल चल रहा है। जिसके बाद एसएसपी द्वारा कराई गई समीक्षा में यह बात सामने आई कि अवैध खनन की गतिविधियां सक्रिय थीं, लेकिन चौकी स्तर पर इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। पुलिसकर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और अवैध गतिविधियों के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए यह कड़ा फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से शक्तिफार्म चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र भट्ट समेत वहां तैनात कुल 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य पुलिस तंत्र को यह संदेश देना है कि पद पर रहकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस की जिम्मेदारी कानून का राज स्थापित करना है, न कि अवैध गतिविधियों को मूक सहमति देना। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दिशा-निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतेगा, तो उसके खिलाफ इससे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी उधमसिंह नगर ने संकेत दिए हैं कि जिले के अन्य हिस्सों में भी अवैध खनन की गुप्त जांच जारी है और संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर अन्य कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 8 policemen including Shakti Farm outpost in-charge on line duty action taken by SSP Udham Singh Nagar Allegation of illegal mining Shakti Farm News SSP Udham Singh Nagar put 8 policemen including Shakti Farm outpost in-charge on line duty on charges of illegal mining udham singh nagar news uttarakhand news अवैध खनन का आरोप उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसएसपी उधमसिंह नगर की कार्यवाही शक्तिफार्म चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर शक्तिफार्म न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More