एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 24 लाख रुपये कीमत की अवैध चरस की बरामद  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टनकपुर। उत्तराखंड में नशा कारोबारियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को चंपावत जनपद के टनकपुर थाना क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 24 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के आदेश पर एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में टनकपुर स्थित आर्य मंदिर के सामने दो चरस तस्करों जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी निवासी ग्राम सलकाटय, थाना झापा, जिला बजांग (नेपाल) उम्र 29 वर्ष, कबीर गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल निवासी गरबियांग, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ उम्र 52 वर्ष को 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह चरस नेपाल से तस्करी करके लाते थे और उसे उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में ऊंचे दामों में बेचते थे। STF की टीम को पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के नाम भी मिले हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

इस संयुक्त कार्यवाही में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट टीम के निरीक्षक पावन स्वरुप, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, विनोद चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार, टनकपुर पुलिस टीम के निरीक्षक चेतन रावत, उप निरीक्षक पूरण सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, जगवीर सिंह सम्मिलित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की जानकारी तुरंत एसटीएफ या पुलिस को दें। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ से सम्पर्क के लिए फोन नं 0135-2656202, 9412029536 पर कॉल करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 24 लाख रुपये कीमत की अवैध चरस बरामद crime news illegal hashish worth Rs 24 lakh recovered In a joint operation Joint operation of STF and police STF and police arrested two drug smugglers and recovered illegal hashish worth Rs 24 lakh Tanakpur news two drug smugglers arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही क्राइम न्यूज टनकपुर न्यूज दो नशा तस्कर गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More