कंस्ट्रक्शन कंपनी से करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी कर उत्तराखण्ड में छुपे आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर गोवा पुलिस के सुपुर्द किया  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। गोवा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के बाद से फरार आरोपी देहरादून में पकड़ा गया। एसटीएफ ने आरोपी को गोवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि गोवा पुलिस ने अशोक कुमार मौर्य पुत्र ओरियम मौर्य निवासी बशरतपुर शाहपुर गोरखपुर यूपी के बारे में इनपुट साझा किया था। अशोक गोवा के सांताक्रूज नॉर्थ इलाके में रहता था और अदिति कंस्ट्रक्शन कंपनी में कई वर्षों तक बतौर अकाउंटेंट काम करता रहा। आरोप है कि इस बीच, उसने कंपनी के 17 करोड़ रुपये अपने शेयर मार्केट अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अपने सभी मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया। पिछले साल 29 दिसंबर को गोवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि वह उत्तराखंड में छुपा हुआ है। उत्तराखंड एसटीएफ को यह जानकारी हाथ लगते ही आरोपी को सेवलाखुर्द से पकड़ लिया गया। अग्रवाल ने बताया कि गोवा पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF arrested the accused who was hiding in Uttarakhand after defrauding a construction company of crores of rupees and handed him over to Goa Police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने […]

Read More