एसटीएफ ने लक्सर में दो साल पहले हुए चौहरे हत्याकांड के इनामी आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लक्सर थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुए चौहरे हत्याकांड में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों घटना के बाद से ही फरारी काट रहे थे। पुलिस ने इन पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम रखा था। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आयुष अग्रवाल द्वारा अपनी सटीक योजना के तहत ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में आज एसटीएफ टीम द्वारा हरिद्वार के लक्सर थाने में घटित चौहरे हत्याकाण्ड में शामिल दो कुख्यात हत्यारों को देवबन्द, उत्तर प्रदेश में जाकर दबोच लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि एक जून को एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर क्षेत्र में 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल 25-25 हजार के इनामी वांछित बाप-बेटे अख़लाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर एवं शाहरुख़ पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर जो कि पिछले कई समय से वांछित चल रहे थे। यह सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र मे छिपे हुये है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम द्वारा एक जून को समय 21:10 बजे मुखबिर की सूचना एवं टेक्निकल सर्विलांस के सहयोग से देवबन्द, सहारनपुर में दबिश देकर उक्त दोनो अपराधियों को गिरप्तार कर कल देर रात को थाना लक्सर में दाखिल कराकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधियों में अख़लाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर उम्र 58 वर्ष व शाहरुख़ पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 21 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में 4 लोगो  जहीर हसन, मोहमद कैफ, सहजन आलम, हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द की हत्या कर दी गई थी। एक साथ चार लोगो की हत्या करने के बाद अभियुक्त फरार हो गए थे। जिस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 422/21 धारा 302, 147, 148, 149, 307 504, 506 ipc आईपीसी पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा विवेचना करते हुए हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले कई अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया।लेकिन कुछ अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे, जिनके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही करते हुए आरोप पत्र प्रेषित कर दिया गया था। इस हत्याकांड में फरार 4 हत्यारों को अब तक एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार किया गया है। मुकदमे में कुल 14 अभियुक्त वर्तमान में जिला कारागार में हैं। अभियक्त इखलाख और शाहरुख़ पिता पुत्र है एवं घटना के बाद ही लगातार फरारी काट रहै थे एवं वर्तमान मे देवबंद मे रह रहे थे। एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे में ही पूर्व में भी इनामी अभियुक्त तालिब एवं याद हुसैन को गिरफ्तार किया गया था जो इस समय जिला कारागार हरिद्वार में बंद है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अबुल कलाम, उप निरीक्षक यादवेंद्र बाजवा, दिलवर नेगी, विद्या जोशी, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, महेंद्र नेगी शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Luxor news Murder case STF arrested the father-son accused in the quadruple murder case two years ago in Luxor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More