पास्को एक्ट में वांछित चल रहे इनामी आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में धारा 376 व पास्को एक्ट में वांछित चल रहे इनामी अपराधी को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसटीएफ ने वांक्षित अपराधी को नैनीताल जनपद के भीमताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा कोतवाली में धारा 376 व पोस्को एक्ट में वांक्षित चल रहे 10 हजार के इनामी अपराधी करन भारती निवासी अलवाड़ा बीसलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश को एसटीएफ उत्तराखण्ड की टीम ने भीमताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर शनिवार को खटीमा कोतवाली पुलिस के सपुर्द किया है। आरोपी करन भारती पर फरार होने के चलते जहां पुलिस ने 10 हजार का इनाम पूर्व में घोषित किया था, वही आरोपी पिछले 2 वर्षों से नैनीताल जनपद के भीमताल थाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में छुप कर रह रहा था।  एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में फरार इनामी अपराधी करन को एसटीएफ टीम ने भीमताल इलाके से गिरफ़्तार कर खटीमा कोतवाली पुलिस के सपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिक के अपहरण व बलात्कार के आरोप में खटीमा कोतवाली में वर्ष 2020 में 363,366,376 व 5/6पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी के फरार चलने पर पुलिस ने उक्त पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। जिसे आज एसटीएफ उत्तराखण्ड की टीम ने भीमताल से गिरफ्तार कर खटीमा पुलिस के सपुर्द किया है। गिरफ्तार अपराधी को सम्बंधित धाराओं में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

आरोपी की गिरफ्तारी में एसटीएफ टीम से उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल महेंद्र गिरी, जगपाल सिंह, मनमोहन सिंह, रियाज अख्तर, राजेंद्र सिंह मेहरा, किशोर कुमार एवं सुरेंद्र कनवाल शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news crime news nainital news STF arrested the prize accused who is wanted in the POSCO Act Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More